Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जेल में चल रही थी रामलीला, माता सीता की खोज में निकले वानर बने दो खूंखार कैदी हुए फरार, मचा हडकंप

जेल में चल रही थी रामलीला, माता सीता की खोज में निकले वानर बने दो खूंखार कैदी हुए फरार, मचा हडकंप

नेशनल न्यूज़ : उत्तराखंड की हरिद्वार से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है, मिली जानकारी अनुसार रोशनाबाद जेल से दो खूंखार बंदी उस समय भाग निकले जब जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था और भागने वाले बंदी वानर का रूप रखे माता सीता की खोज के प्रसंग का हिस्सा थे बताया जा रह है कि बंदी जेल में चल रहे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सीढ़ी लगाकर जेल की दीवार फांद कर भाग गए।

घटना बीती रात की है जब जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। मंचन के दौरान माता सीता की खोज का प्रसंग चल रहा था, कलाकार बने बंदी अपने किरदार में थे और वानर बने बंदी माता सीता की खोज करने में लगे हुए थे तभी वानर बने दो बंदी भाग निकले, घटना का पता तब चल जब बंदियों की गिनती हुई।

बंदियों के भागने की खबर सामने आते ही जेल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए तत्काल जिला प्रशासन और जिला पुलिस बल को सूचित किया गया, भागने वाले बंदियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, घटना के बाद से जेल से लेकर जिले तक में हड़कंप मचा हुआ है बंदियों की तलाश जारी है।


Leave a Reply