Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म की शूटिंग के दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब का नकली सेट बनाने पर SGPC का बड़ा Action

फिल्म की शूटिंग के दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब का नकली सेट बनाने पर SGPC का बड़ा Action

पंजाब : फिल्म की शूटिंग के दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब का नकली सेट बनाने पर SGPC ने बड़ा एक्शन लिया है। इस संबंध में प्रधान एडोवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी ने कहा कि सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं को सहन नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया द्वारा ध्यान में लाया गया है कि चंडीगढ़ के नजदीक घड़ूआं में फिल्म सीरियल की शूटिंग के लिए बनाए गए सेट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश की नकल कर आनन्द कारज का सीन दर्शाया गया, जो सिख परंपराओं और मर्यादा का घोर उल्लंघन है। दोषियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के समय खास ध्यान रखना जरूरी है कि सिख परम्पराओं और सिद्धांतों से किसी तरह की छेड़-छाड़ न हो। दुख की बात है कि कुछ लोग सिर्फ पैसा कमाने की खातिर व्यापारिक हितों के तहत धर्म की परंपराओं का उल्लंघन करते हैं। प्रधान ने ऐसे लोगों को सुधर जाने की चेतावनी दी व कहा कि इस घटना की रिपोर्ट ली जाएगी, ताकि दोषियों पर जरूरी कार्रवाई की जाए।


Leave a Reply