Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing सेना के जवान शहीद परविन्दर सिंह के घर पहुंचे CM मान, परिवार को एक करोड़ का चेक दिया
CM Mann reached the house of army soldier martyr Parvinder Singh, gave a check of Rs 1 crore to the family.

सेना के जवान शहीद परविन्दर सिंह के घर पहुंचे CM मान, परिवार को एक करोड़ का चेक दिया

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान सोमवार को जम्मू कश्मीर के कारगिल में देश की रक्षा करते हुए शहादत प्राप्त हुए पंजाब के बहादुर जवान परविन्दर सिंह के घर पहुंचे। CM मान ने शहीद जवान परविन्दर सिंह के परिवार से मुलाकात की और उनका दुख सांझा किया। सीएम मान ने शहीद जवान के परिवार को आर्थिक मदद देते हुए एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने शहीद परविन्दर सिंह की याद में गांव में प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया।

शहीद परविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ दुख सांझा करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा जो दुश्मन ताकतों से अपने वतन की रक्षा करते हुए जान न्योछावर कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की तरफ से शहीद की पत्नी के लिए नौकरी की मांग की गई है और राज्य सरकार द्वारा अपनी नीति के अंतर्गत उन्हें नौकरी दी जायेगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद के सम्मान में एक विनम्र सा प्रयास किया है।


Leave a Reply