Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अब निगम चुनाव , जल्द ही फैसला ले सकते है CM भगवंत मान
Punjab: CM Bhagwant Mann wrote a letter to PM Modi, know the whole matter

पंजाब में अब निगम चुनाव , जल्द ही फैसला ले सकते है CM भगवंत मान

पंजाब : जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव को जीतने के बाद अब पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार में कार्पोरेशन चुनाव जल्द करवाने की चर्चा चल पड़ी है। सरकार राज्य में उपचुनाव की जीत के बाद पैदा हुए अनुकूल सियासी माहौल का लाभ उठाना चाहती है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले एक-दो महीनों में कार्पोरेशन चुनाव करवा सकते हैं। ये चुनाव जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला आदि कार्पोरेशनों में होने हैं। यद्यपि इन महानगरों में मेयरों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और कार्पोरेशनों की कमान संबंधित कमिश्नरों के हाथों में आ चुकी है परंतु उसके बावजूद कार्पोरेशन चुनावों की तिथियों को लेकर ऐलान नहीं किया गया था।

अब मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के साथी महसूस करते हैं कि कार्पोरेशन चुनाव करवाने के लिए अब अनुकूल समय है और इसका फायदा सरकार उठाएगी। वैसे भी 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। उसमें भी 11 महीनों का समय शेष रह गया है। सरकार अभी कार्पोरेशन चुनाव करवाती है तो एक प्रकार से आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनावों को लेकर रिहर्सल हो जाएगी।


Leave a Reply