Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की AAP सरकार ने सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान को लेकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया दर्ज
Punjab government's gift on the occasion of Diwali, quickly register on this website and get a reward of one lakh.

पंजाब की AAP सरकार ने सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान को लेकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया दर्ज

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब की AAP सरकार ने सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान को लेकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। बता दे पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक दिन में एक लाख से अधिक दाखिले करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले बढ़ाने के लिए अभियान शुक्रवार को ही शुरू किया गया है और पहले ही दिन एक लाख से अधिक दाखिले दर्ज किए गए। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दाखिला अभियान के पहले दिन (तारीख 10 मार्च, 2023) पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में एक लाख नए विद्यार्थी दाखिल करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसको हासिल कर लिया गया है। यह मुहिम सुबह 8 से देर रात 10 बजे तक जारी रही। इस दौरान 1,00,298 दाखिले किए गए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि दाखिला अभियान के दौरान बड़े स्तर पर विद्यार्थियों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिले करवाए हैं। उन्होंने कहा कि दाखिला मुहिम को मिले लोगों के भरपूर समर्थन से यह स्पष्ट हो जाता है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के प्रति अपनाई गई नीति पर लोगों ने मोहर लगाई है।


Leave a Reply