Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जालंधर लोकसभा प्रवास के दौरान अलग अलग कार्यक्रमों में हुए शामिल
Union Minister Arjun Ram Meghwal participated in different programs during his stay in Jalandhar Lok Sabha

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जालंधर लोकसभा प्रवास के दौरान अलग अलग कार्यक्रमों में हुए शामिल

जालन्धर :  भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जालंधर लोकसभा प्रवास के अंतर्गत आगमन हुआ।उनका यहाँ पहुँचने पर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय सर्किट हॉउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक में हिस्सा लिया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष  सुशील शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी समिति, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने व तैयारी के लिए बैठक की।
      उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा और जालंधर क्षेत्र के व्यापक विकास, जनजागरूकता, भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की।बैठक उपरांत केन्द्रीय मंत्री ने करतारपुर स्थित जंगे आजादी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री संत निर्मल दास जी जोडेवाले जी के दर्शनों के लिए उनकी कुटिया में गए।

     उन्होंने बल्ला जा कर संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद भी लिया।केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस उपरांत विशेष रूप से रेड क्रॉस भवन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी व विकासशील योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों एवं गांवों के सरपंचों के साथ की बैठक।उन्होंने लाभान्वित परिवारों से योजनाओं के बारे में विस्तार से पूछा।सभी परिवारों ने जहाँ केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।प्रशासन से समन्वय बैठक में जहां केन्द्र की योजनाओं की विस्तार से अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।उन्होंने बैठक में जालंधर कैंट के कैंटोमेंट बोर्ड के मुद्दे का हल जल्दी से निकालने के लिए दिशा निर्देश दिए।उन्होंने स्मार्ट सिटी फंड में केन्द्र के पैसों का कहा भ्रष्टाचार हुआ है उसके लिए जल्दी से रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।     इसके साथ साथ उन्होंने आवास योजना से संबंधित विभाग से विस्तारपूर्वक चर्चा भी की।इस दौरान प्रदेश महासचिव राजेश बाघा,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत ,पूर्व संसदीय सचिव भंडारी, पुनीत शुक्ला,रंजीत पवार, अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा जिला महामंत्री राजेश कपूर, सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह लांबा,भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत,अश्वनी भंडारी,मुनीश विज,ज़िला सचिव शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,बालकृष्ण बाली,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, जिला ऑफिस महामंत्री योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और विपन शर्मा,ज़िला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,ज़िला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा,ज़िला एस सी मोर्चा अध्यक्ष सरदार अजमेर सिंह बादल,ज़िला युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप,राज्य कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष सूद,रवि महेन्द्रू,राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर,सभी मंडल अध्यक्ष मंडल 1 राजेश कुमार मल्होत्रा ,मंडल 2 कुलवंत शर्मा ,मंडल 3 गुरप्रीत सिंह विक्की,मंडल 4 आशीष सहगल ,मंडल 5 एडवोकेट विक्रम शर्मा,मंडल 6 संदीप कुमार ,मंडल 7 प्रदीप कंपनियां, मंडल 8 अमृतपाल सिंह संघा,मंडल9 से कुणाल शर्मा,मंडल10 मुनीश वल,मंडल 11 गौरव जोशी,मंडल 12 सुदेश भगत,मंडल 13 बलराज बदण,मंडल 14 शिव दर्शन अभी उपस्थित थे .


Leave a Reply