Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing विजिलेंस ने 7 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा सब-इंस्पेक्टर
Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested

विजिलेंस ने 7 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा सब-इंस्पेक्टर

चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी एसआई बलजीत सिंह को जिला एसएस नगर के खरड़ स्थित मॉडल टाउन निवासी शरणजीत सिंह जिम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलजीत को इससे पहले NDPS के एक केस में सस्पेंड भी किया जा चुका है।

शिकायतकर्ता शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके मां-पिता को अदालती केस में पेशी से छूट दिलाने के एवज में 10 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की। आरोपी ने यह रकम 7 और 3 लाख रुपए के रूप में दो किस्त में देने की मांग की। शिकायत की पुष्टि पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। फिर आरोपी एसआई बलजीत सिंह को पहली किस्त के 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया।


Leave a Reply