Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर जिनमें तीन पंजाबी
Drug smugglers caught by Canadian police, including three Punjabi

कनाडा पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर जिनमें तीन पंजाबी

बड़ी खबर सामने आई है कि पील क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों ने नशे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें से तीन पंजाबी हैं। वहीँ इनके कब्जे से करीब 25 लाख डॉलर की ड्रग्स पकड़ी गई है। यह लंबे समय से यहां पर ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशे की एक बड़ी खेप सप्लाई होने जा रही है। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पील पुलिस ने छापामारी की और ड्रग्स के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जो पंजाबी पकड़े गए हैं उनकी पहचान 38 वर्षीय गुरदीप सिंह गाखल, 28 वर्षीय जसप्रीत सिंह और 27 वर्षीय रविंदर सिंह बोपाराय के रूप में हुई हैं। इनके अलावा जो दो लोग और पकडे़ गए हैं उनमें एक पाकिस्तानी मूल का खलीलुल्लाह अमीन और एक चीनी मूल का नागरिक रे आईपी है।

पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पील क्षेत्र के इतिहास में आज तक की यह नशे की सबसे बड़ी खेप है, जिसे पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यह धंधा ट्रांसपोर्ट के माध्यम से चल रहा था।


Leave a Reply