Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू के करीबी परगट सिंह बोले, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत को फैसले लेने का अधिकार किसने दिया
Pargat Singh, close to Sidhu, said, who gave Punjab Congress in-charge Harish Rawat the right to take decisions

सिद्धू के करीबी परगट सिंह बोले, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत को फैसले लेने का अधिकार किसने दिया

जालंधर : पंजाब कांग्रेस में कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस घमासान ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब के प्रभारी हरीश रावत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वहीँ अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी व पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने हरीश रावत पर ही निशाना साधा है। वहीँ परगट सिंह ने ये सवाल उठाया है कि हरीश रावत को पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कराए जाने संबंधी बोलने का अधिकार किसने दिया है।

उन्होंने ने कहा कि उन्हें तो यह पता है कि खड़गे कमेटी, जिसके समक्ष वह खुद भी पेश हुए थे, ने फैसला लिया था कि चुनाव संबंधी कोई भी घोषणा करने का अधिकार केवल सोनिया गांधी के ही पास है। तो अब हरीश रावत को बताना चाहिए कि उन्हें पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा करने का अधिकार किसने दे दिया है।

वहीँ परगट सिंह ने कहा कि हरीश रावत की उक्त घोषणा का असर पंजाब के वोटरों पर सीधे तौर पर हुआ है। उन्होंने ने एक बार फिर से नवजोत सिद्धू का पक्ष लेते हुए कहा कि बीते दिनों सिद्धू की तरफ से जो बातें कही गई हैं, वह संभवत: हरीश रावत को लेकर ही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की बात सोनिया गांधी अथवा पार्टी नेतृत्व को लेकर नहीं थी।

 


Leave a Reply