Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : जालंधर के मॉडल हाउस में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या
BIG NEWS: A man was murdered with sharp weapons in a minor dispute at Model House in Jalandhar.

BIG NEWS : जालंधर के मॉडल हाउस में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या

जालंधर : बड़ी खबर है की जालंधर के न्यू मॉडल हाउस में एक व्यक्ति की मामूली विवाद में तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है । मिली जानकारी अनुसार हत्या गली में ही रहने वाले पड़ोसियों ने मामूली सी बात पर शुरू हुए झगड़े की बाद की। बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी बेचने का काम करता था।

मरने वाले की पहचान नाथ (40) के रुप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था। जालंधर में वह सब्जी बेचने का काम करता था और मॉडल हाउस में अपने परिवार के साथ रहता था। नाथ की पत्नी ने बताया कि उसका पति सब्जी बेचने के बाद घर लौटा तो गली में रही उनके पड़ोस में रहने वाले शंकर चौहान आपस में टकरा गए। दोनों की कहीं एक दूसरे से कंधा लग गया।

बस इसी बात पर दोनों में तकरार शुरू हो गई। धीरे-धीरे गाली-गलौज से होते-होते मारपीट पर पहुंच गई। वहीँ दूसरे पक्ष ने नाथ के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार से वार किए। जख्मी नाथ को परिजन तुरंत प्रभाव से उठाकर सिविल अस्पताल में ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीँ वारदात के बाद से शंकर, उसका बेटा और परिवार घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है.

 


Leave a Reply