चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को शूटर अंकित और सचिन की एक दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। पंजाब पुलिस की तरफ से कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शूटर अंकित और सचिन की कस्टडी मांगी गई।कोर्ट ने पंजाब पुलिस को शूटर अंकित और सचिन को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी है। कोर्ट में ही पंजाब पुलिस ने शूटर अंकित और सचिन को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपियों को ले जाने के लिए पंजाब पुलिस को पुख्ता सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश दिए। अंकित सभी 6 शूटर्स में सबसे कम उम्र का शूटर था जिसने दोनो हाथों से मुसेवाला पर गोलियां चलाई थी।