Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में लोग अब घर बैठे ही पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगे शिकायत , घर बैठे ही मिलेगी रिपोर्ट
cm-launches-punjab-polices-public-grievances-redressal-portal

पंजाब में लोग अब घर बैठे ही पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगे शिकायत , घर बैठे ही मिलेगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार ने नई सुविधा शुरू की है। बता दे कि इस सुविधा के जरिये अब लोग घर बैठे ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए www.pgd.punjabpolice.gov.in वेबसाइट शुरू की गई है। इसके जरिए अब लोगों को पुलिस के पास जाने की भी जरूरत नहीं होगी। सोमवार को सीएम भगवंत मान ने इसकी शुरूआत की। इसके अलावा इस वेबसाइट पर लोग उस शिकायत पर हो रही कार्रवाई को भी देख सकेंगे।

इसके लिए पहले उन्हें इस पोर्टल पर नाम और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाना होगा। फिर इसके बाद शिकायत दर्ज की जा सकेगी। वहीँ सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कार्रवाई से कोई संतुष्ट नहीं तो फिर वह अपील कर सकते हैं। शिकायत की जांच के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो आपको पुलिस थाने या अफसर के पास बुलाया जाएगा। पंजाब सरकार की इस पहल से उन लोगों को सहूलियत मिलेगी, जो पुलिस थाने या अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने से डरते हैं।

 


Leave a Reply