Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब विधानसभा सेशन में CM मान बोले – मनमर्जी से फीस बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों की NOC होगी रद्द
CM Mann said in Punjab Assembly session - NOC of private schools which increase fees voluntarily will be canceled

पंजाब विधानसभा सेशन में CM मान बोले – मनमर्जी से फीस बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों की NOC होगी रद्द

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा सेशन के दूसरे दिन CM भगवंत मान ने कहा है कि अब अध्यापकों से दूसरा काम नहीं लिया जाएगा। वह सिर्फ स्कूलों में ही पढ़ाएंगे। उन्हें ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाएगा। मान बोले इसके लिए नई दिल्ली स्थित US एंबेसी के साथ तालमेल हो गया है। भगवंत मान बोले पंजाब में अध्यापकों से सिर्फ पढ़ाई का काम लेंगे। कॉलेज अध्यापकों के लिए UGC स्केल लागू किया जाएगा।

इसके अलावा CM भगवंत मान ने कहा कि प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा मनमर्जी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा सरकार मनमर्जी से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों की NOC रद्द करेगी। उनकी मान्यता भी रद्द की जाएगी।

CM मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने डिग्री लेकर नौकरी मांगने गए युवकों पर लाठीचार्ज किया। मजबूर होकर मां-बाप बच्चों को विदेश भेज रहे हैं। हम उन्हें रोजगार देंगे। उन्होंने कहा 25 हजार पद निकाले जा चुके हैं। डिग्री के मुताबिक युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मान ने कहा सरकार 19 सरकारी ITI खोलेगी। जिसमें युवाओं को ट्रेंड करने की शिक्षा दी जाएगी।

 


Leave a Reply