Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : मोहाली अदालत ने भाजपा नेता बग्गा के गिरफ्तारी वारंट किए जारी , कोर्ट में पेश करने के निर्देश किये जारी
Big News : Mohali court issues arrest warrants of BJP leader Bagga, issues directions to produce him in court

Big News : मोहाली अदालत ने भाजपा नेता बग्गा के गिरफ्तारी वारंट किए जारी , कोर्ट में पेश करने के निर्देश किये जारी

चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिल रही है कि मोहाली की अदालत ने दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीँ अदालत ने पुलिस को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें, बग्गा की गिरफ्तारी के लिए कल भी पुलिस दिल्ली गई थी। लेकिन बग्गा को लाते वक्त हरियाणा पुलिस ने रोक दिया और बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

वहीं, बग्गा मामले में पंजाब सरकार ने दिल्ली पुलिस व केंद्र सरकार को को प्रतिवादी बनाए जाने और दिल्ली के जनकपुरी पुलिस थाने और हरियाणा के थानेसर पुलिस थाने की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित किए जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

वहीँ शुक्रवार को पंजाब सरकार ने बग्गा को दिल्ली में हिरासत में लेने गए पंजाब पुलिस की टीम को अवैध तरीके से बंधक बनाए जाने की जो याचिका दाखिल की है, उसी याचिका पर अब दिल्ली पुलिस को भी पक्ष बनाए जाने की मांग की है। जबकि दिल्ली पुलिस की तरफ से शुक्रवार को ही मामले में अपना जवाब हाई कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है।

वहीँ इस मामले की सुनवाई शुक्रवार होनी थी, लेकिन मामले में पंजाब सरकार ने इन दोनों अर्जियों को दाखिल किए जाने की जानकारी दी, जिस पर हाई कोर्ट ने अब मामले की सुनवाई मंगलवार 10 मई तक स्थगित कर दी है।

 


Leave a Reply