Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जोशी अस्पताल के संचालक मुकेश जोशी, नीलम जोशी और अनुज जोशी के खिलाफ FIR दर्ज
FIR registered against Joshi Hospital operators Mukesh Joshi, Neelam Joshi and Anuj Joshi

जोशी अस्पताल के संचालक मुकेश जोशी, नीलम जोशी और अनुज जोशी के खिलाफ FIR दर्ज

जालंधर : कपूरथला रोड पर जोशी अस्पताल की नई इमारत के निर्माण के दौरान अवैध बेसमेंट की खोदाई के मामले में आखिरकार जोशी अस्पताल के संचालक मुकेश जोशी समेत कइयों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उनके साथ मुकेश जोशी की पत्नी नीलम व बेटे अनुज जोशी पर भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आर्कीटेक्ट और ठेकेदार जब्बार खान पर भी एफआईआर की बात कही गई है।

जोशी अस्पताल के बेसमेंट के निर्माण को लेकर खोदाई के दौरान आसपास के मकानों में दरारे आ गई थी। इस मामले निगम कमिश्नर करनेश शर्मा जांच के बाद अस्पताल के मंजूर किए नक्शे को पहले ही निलंबित कर चुके है। बिना मंजूरी बनाई जा रही बेसमेंट को भरने के आदेश भी दे चुके है।

बिना मंजूरी ही बेसमेंट

जोशी अस्पताल की नई इमारत के निर्माण के लिए मंजूरशुदा 92 मरले जमीन के साथ लगती 12 मरले जमीन पर बिना मंजूरी ही बेसमेंट की खोदाई शुरू कर दी गई थी। इस वजह से आसपास के कई घरों में दरारें आ गई और इमारतें गिरने का खतरा पैदा हो गया था।

लोगों की शिकायत पर तब आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने मौके का मुआयना किया था और काम रुकवा दिया था। मामले में विधायक ने पंजाब सरकार के प्रिसिपल सेक्रेटरी को भी शिकायत दी थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद निगम की दो जांच कमेटियों ने जांच की थी। पुलिस को कार्रवाई की सिफारिश भी की गई थी।

 


Leave a Reply