Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के ग्रेटर कैलाश में डबल मर्डर से फैली सनसनी , पुलिस ने आरोपियों को दर दबोचा
Double murder in Jalandhar's Greater Kailash sensation, police arrest accused

जालंधर के ग्रेटर कैलाश में डबल मर्डर से फैली सनसनी , पुलिस ने आरोपियों को दर दबोचा

जालंधर : करतारपुर के रहने वाले शीशा व्यापारी नरेंद्र गुप्ता की ग्रेटर कैलाश में बन रही कोठी पर काम करने वाले दो श्रमिकों के शव मंगलवार सुबह लहूलुहान हालात में मिलने से फैली सनसनी । सूत्रों की जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रामस्वरूप और कोमल के रूप में हुई है। पुलिस ने डबल मर्डर करने वाले आरोपित श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने शराब के नशे में दोनों को हत्या कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस कोठी पर ठेकेदार प्रदीप ने राजमिस्त्री के तौर पर रामस्वरूप को काम पर रखा था। उसके साथ श्रमिक कोमल भी काम करता था। सोमवार रात को सभी श्रमिकों ने कोठी पर पार्टी रखी हुई थी। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर शराब के नशे में श्रमिकों का आपस में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद आरोपितों ने दोनों की हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह इलाके को लोगों ने दो शवों को लहूलुहान हालात में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके सुबह ही दो लोगों को राउंडअप किया था, जिसके बाद मामला सुलझाया गया है।

 

source link


Leave a Reply