Latest news
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर से किडनैप हुआ 7 साल का बच्चा , 24 घंटे में पुलिस ने ट्रेस कर UP से किया बरामद
7-year-old kidnapped from Jalandhar, police traced and recovered from UP in 24 hours

जालंधर से किडनैप हुआ 7 साल का बच्चा , 24 घंटे में पुलिस ने ट्रेस कर UP से किया बरामद

 

जालंधर : महानगर से गुरुवार रात को किडनैप हुए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश (UP) से बरामद कर लिया है। मोबाइल लोकेशन के जरिए ट्रेस होने के बाद किडनैपर टीचर को बच्चे समेत बनारस की GRP की मदद से पकड़ा गया। दोनों को जालंधर लाने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिलाई का काम करने वाले पक्का बाग जालंधर निवासी सरफराज अहमद ने शिकायत दी थी कि उसका 7 साल का बेटा अंबू हुरैरा पड़ोसी इरफान खान के पास उर्दू व अरबी सीखता था। रोज की तरह 3 जून को भी वह पढ़ने के लिए गया था। फिर शाम 6 बजे तक वो वापस घर नहीं लौटा। उसने काफी तलाश की लेकिन बेटा नहीं मिला। फिर उसे पता चला कि 7 साल के बेटे अंबू को उसका टीचर ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने किडनैपर इरफान खान के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो वो उत्तर प्रदेश के बनारस की निकली। आरोपी यहां से उसे ट्रेन के जरिए ले गया था। जालंधर पुलिस ने तुरंत GRP बनारस से संपर्क किया और आरोपी इरफान खान को अरेस्ट कर अंबू को कस्टडी में ले लिया गया।

 

 

source link


Leave a Reply