Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाईवे पर लूटपाट करने वाले 4 नौजवानों को हथियार सहित किया जालन्धर देहात पुलिस ने गिरफ़्तार
Jalandhar countryside police arrested 4 youths who robbed the highway with weapons

हाईवे पर लूटपाट करने वाले 4 नौजवानों को हथियार सहित किया जालन्धर देहात पुलिस ने गिरफ़्तार

जालंधर : देहाती पुलिस ने 4 नौजवानों को हथियार सहित गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त नौजवानों के खिलाफ डकैती, हत्या और हाईवे पर लूटपाट करने के मामले दर्ज हैं। इन नौजवानों को थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी.देहात सवपन शर्मा ने बताया कि 16 तारीख़ को तल्हण रोड पर बाइक पर जा रहे भुवनेश्वर कुमार को 3 नौजवानों ने गोली मार दी थी। थाना पतारा की पुलिस ने 48 घंटों में ही इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 नौजवानों को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों से 3 देसी हथियार, वारदात में इस्तेमाल किया वाहन भी बरामद किया गया है।पकड़ा गया गिरोह पिछले 2 सालों से होशियारपुर, कपूरथला, फ़िरोज़पुर, लुधियाना, पटियाला और नवांशहर के आम क्षेत्रों में सक्रिय है। उक्त नौजवान 3 सालों से अपने घरों में नहीं रह रहे थे। इसलिए इन्हें ट्रैक करना पुलिस के लिए चुनौती थी। पकड़े गए आरोपियों में साहिल, अवतार और जतीन शामिल हैं, जोकि तल्ल्हण रोड पर गोलीकांड की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे।

 


Leave a Reply