Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटियाला के कबड्‌डी खिलाड़ी धर्मेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Police arrested 4 accused in Patiala's kabaddi player Dharmendra murder case

पटियाला के कबड्‌डी खिलाड़ी धर्मेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटियाला : आपको बता दे कि पंजाब के पटियाला में 5 अप्रैल को खिलाड़ी धर्मेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उनके कब्जे से 3 पिस्तौल और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार पूछताछ के बाद एसएसपी ने खुलासा किया कि कत्ल पुरानी रंजिश में हुआ था। इसके पीछे कबड्‌डी टूर्नामेंट या फिर किसी गैंगस्टर के हाथ होने का कोई सबूत नहीं है। वहीँ पकड़े गए युवकों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीँ पटियाला के SSP डा. नानक सिंह ने बताया कि पुलिस ने धर्मेंद्र हत्याकांड में नवीन शर्मा उर्फ रवि, गांव बठोई खुर्द, वरिंदर सिंह बावा बठोई खुर्द, प्रीतपाल सिंह मीरापुरिया और बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 बोर की 2 पिस्तौल व 7 राउंड कारतूस और एक 315 बोर की पिस्टल तीन कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो बाइकें भी पुलिस ने जब्त की हैं।

वहीँ एसएसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन लोगों ने इनकी मदद की थी या फिर इनको अपने घर पनहा दी थी। इसमें भी पटियाला पुलिस की तरफ से 3 लोगों को नामजद कर गिरफ्तार किया गया है।

 


Leave a Reply