Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing 27 को राहुल गांधी पहुँच रहे है पंजाब , जालंधर में करेंगे वर्चुअल रैली
Rahul Gandhi surrounded the central government, said - Prime Minister only cares about Ambani-Adani

27 को राहुल गांधी पहुँच रहे है पंजाब , जालंधर में करेंगे वर्चुअल रैली

जालंधर : आपको बता दे कि कोरोना महामारी के कारण चुनाव आयोग ने रैलियों-जनसभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीँ एसे में वर्चुअल रैलियों का ट्रेंड शुरू होने जा रहा है। इसके चलते पंजाब में राहुल गांधी वर्चुअल रैली की शुरुआत करने जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि राहुल गांधी 27 जनवरी को कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबंधोति करेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राहुल गांधी का कार्यक्रम जालंधर के 66 फुटी रोड पर व्हाइट डायमंड पैलेस में रखा गया है। वहीं से वह लाइव होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे ।

वहीँ जालंधर में राहुल गांधी की वर्चुअल रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रबंध किए जा रहे हैं। बता दे कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीटर हैंडल पर राहुल गांधी का टूअर कार्यक्रम शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी के शेड्यूल अनुसार दिल्ली से वह हवाई मार्ग से सुबह नौ बजे अमृतसर पहुंचेगे। यहाँ अमृतसर हवाई अड्डे से वे सीधे हरि मंदिर साहिब जाएंगे और माथा टेकेंगे।

वहीँ वह पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़े अपने 117 प्रत्याशियों के साथ लंगर ग्रहण करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी श्री दुर्गयाना मंदिर में माथा टेकेंगे, और फिर भगवान वाल्मीकी मंदिर में माथा टेकने जाएंगे। इसके बाद अमृतसर से निकलने के बाद राहुल गांधी का दोपहर ढाई बजे जालंधर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहाँ जालंधर में वह साढ़े तीन बजे तक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और फिर साढ़े चार बजे मिट्ठापुर 66 फुटी रोड पर व्हाइट डायमंड पैलेस से कांग्रेस की पंजाब फतेह रैली को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

 


Leave a Reply