Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में विद्यार्थियों ने सेना भर्ती की परीक्षा न होने के विरोध में किया नेशनल हाईवे जाम
In Jalandhar, students jammed the national highway in protest against the absence of army recruitment exam.

जालंधर में विद्यार्थियों ने सेना भर्ती की परीक्षा न होने के विरोध में किया नेशनल हाईवे जाम

जालंधर कैंट : आपको बता दे कि सेना की लिखित परीक्षा ना होने से नाराज दूरदराज गांव से आए नौजवानों ने आज जालंधर में रामामंडी के पास नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। वहीँ युवकों का कहना था कि उनका भर्ती के लिए मेडिकल हुए करीब 1 साल हो गया है। उसके बावजूद उन्हें 1 साल से लिखित परीक्षा के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है। उनका कहना था कि आज भी लिखित परीक्षा थी परंतु यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया कि कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित की जा रही है। पेपर देने आए छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब पंजाब पुलिस के आठ लाख नौजवानों के एग्जाम हो सकते हैं, राजनीतिक रैलियां हो सकती हैं तो उनके एग्जाम क्यों नहीं हो सकते। वहीँ धरना प्रदर्शन के चलते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जिससे आम जनता भी खासी परेशान दिखी। खबर लिखे जाने तक मोके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी थी।

 


Leave a Reply