Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing कपूरथला में जमीन विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 13 लोगों पर मामला दर्ज
Big News: Youth shot dead in Jalandhar, atmosphere heated up

कपूरथला में जमीन विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 13 लोगों पर मामला दर्ज

कपूरथला : सूत्रों से जानकारी मिली है कि थाना तलवंडी चौधरियां के गांव महीवाल में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चला दी। जमीन मालिक ने परिजनों के साथ कंबाइन मशीन की आड़ में छिप कर जान बचाई। बताया जा रहा है थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने शिकायत के आधार पर 13 लोगों मामला दर्ज किया है। सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

गांव महीवाल निवासी मनजिंदर सिंह ने थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 20 अप्रैल को शाम छह बजे कंबाइन व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अपनी जमीन में गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे। उनका कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जब उन्होंने गेहूं की कटाई शुरू की तो खेत में दूसरे पक्ष के लोग आ गए व उन्हें गेहूं काटने से मना करते लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने अपने परिवार सहित कंबाइन व ट्रैक्टर-ट्राली की आड़ लेकर जान बचाई। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

source link


Leave a Reply