Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब नेपाल में बैन होगा TikTok, लगे ये आरोप
Now TikTok will be banned in Nepal, these allegations were made

अब नेपाल में बैन होगा TikTok, लगे ये आरोप

Nepal bans Tik Tok News : खबर है कि अब नेपाल में TikTok बैन होगा। नेपाल में कैबिनेट मीटिंग के बाद टिकटॉक पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है। सरकार की सूचना एवं संचार मंत्री रेखा शर्मा ने सोमवार को कहा कि कैबिनेट बैठक में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। पूरी तरह से टेक्नीकल बैन बाद में लागू होगा। मंत्री ने कहा- “आज से नीतिगत स्तर पर नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध लगाने के तकनीकी पहलू में कुछ समय लगेगा। सूचना और संचार मंत्रालय प्रतिबंध लाने में सुविधा प्रदान करेगा।”

नेपाल सरकार का यह निर्णय टिकटॉक पर शेयर किए गए कंटेंट के कथित तौर पर ‘सामाजिक सद्भाव में व्यवधान’ और ‘सामाजिक संबंधों में दरार’ पैदा करने के बाद आया है। पिछले 4 साल और 3 महीने के अंदर नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो में साइबर क्राइम के कुल 1648 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से ज्यादातर टिकटॉक के कंटेंट को लेकर थे।

चीनी सोशल मीडिया टिकटॉक में आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का कोई प्रावधान नहीं है। नेपाल टिकटॉक पर बैन लगाने वाला सबसे हालिया देश बन गया है। इसे पहले से ही 50 से अधिक देशों में प्रतिबंधित किया जा चुका है।


Leave a Reply