Latest news
जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में इनकम टैक्स की रेड , AAP नेता और शहर के मशहूर उद्योगपति निशाने पर
Big news: Income tax raid in Jalandhar, AAP leader and city's famous industrialist on target

बड़ी खबर : जालंधर में इनकम टैक्स की रेड , AAP नेता और शहर के मशहूर उद्योगपति निशाने पर

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में सुबह-सुबह ही आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने दो स्थानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी अनुसार इनकम टैक्स की टीम ने सुबह शहर के एक फेमस उद्योगपति और उसके खासमखास सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता के घरों और दफ्तरों में दस्तक दी है। दोनों के घरों और दफ्तरों में पहुंचने के बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने घरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पता चला है कि जिस आम आदमी पार्टी के नेता के घर और ज्योति चौक, टैगोर नगर के पास स्थित दफ्तर-घर में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है उसके दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध हैं।

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीमों जिन्होंने जालंधर में सर्च अभियान चलाया है वह लुधियाना और श्रीनगर से आई हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने की बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है।


Leave a Reply