Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण के इस किरदार का हुआ निधन, अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी
This character of television's famous religious serial Ramayana died, actress Deepika gave information on social media

टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण के इस किरदार का हुआ निधन, अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी

नई दिल्ली : टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी मिली है। बता दे कि रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में देवी सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। बता दे कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता चंद्रकांत की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीँ अभिनेता के निधन की खबर सुनते ही सीरियल ‘रामायण’ से जुड़े सभी कलाकार और दर्शक शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया। आपको बता दे कि चंद्रकांत पंड्या गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे। और उनका जन्म 1 जनवरी 1946 में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था।


Leave a Reply