Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing भक्तों के लिए खुशखबरी, अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

भक्तों के लिए खुशखबरी, अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

नेशनल न्यूज़ : अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण मंगलवार को शुरू हो गया और उत्साही तीर्थयात्री यहां निश्चित बैंक शाखाओं के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए। तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों – दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होने वाली है। 38 दिवसीय यात्र नौ अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ समाप्त होगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra 2025) पूरी कर बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. उसके लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं. अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा कर बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं,तो बस कुछ दिनों का इंतजार करना होगा.

रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए आपको वोटर आईडी, आधार या पैन कार्ड (कोई भी एक पहचान पत्र), मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत पड़ेगी.

ये लोग नहीं कर सकते हैं यात्रा
13 साल से कम उम्र के बच्चे और 70 साल से ज्‍यादा आयु वाले बुजुर्गों को यात्रा करने की परमिशन नहीं है. वहीं, प्रेग्नेंट महिलाएं भी अमरनाथ यात्रा नहीं कर पाएंगी.

रजिस्ट्रेशन का ऑफलाइन प्रोसेस
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है. ऑफलाइन प्रोसेस के लिए आपको हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) बनवाना जरूरी है. फिर SBI, PNB या जम्मू-कश्मीर के किसी भी ब्रांच में जाकर अमरनाथ यात्रा का फॉर्म लें. इसमें सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट और हेल्थ सर्टिफिकेट लगाकर जमा करें. आप जम्मू, श्रीनगर, कटरा, नुनवान, पंथा चौक, बालटाल और पहलगाम वगैरह में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन सेंटर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन प्रोसेस

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर जाएं.
लॉगइन प्रोसेस पूरा करें और e-KYC कंप्लीट करें.
अब अपने हेल्थ सर्टिफिकेट की PDF कॉपी अपलोड करें.
स्लॉट बुक करें और RFID कार्ड हासिल करें.


Leave a Reply