Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही

गंगटोक : खबर है कि उत्तरी सिक्किम बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार सुबह से जारी बारिश के चलते बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुई बारिश से भारी तबाही हुई है। सड़क ढहने से कई पर्यटक फंस गए हैं। तिस्ता नदी में जल बढ़ने से आसपास के घर ताश की पत्तों की तरह ढह गए।

वहीँ सिक्किम के मंगन जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और घर जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त हो गए।

भारी बारिश और भूस्खलन से बिजली के खंभे बह गए। मंगन जिले के पक्षेप क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला, जबकि रंगरंग के निकट अम्बिथांग से तीन और पक्षेप से दो अन्य व्यक्ति लापता हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के चलते गेयथांग में तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पेंटोक के पास नामपाथांग में भी कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं।अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है।

एक बयान में मुख्यमंत्री तमांग ने कहा, “पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। पुनर्वास सहायता, अस्थायी बसावट के बंदोबस्त और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार इस आपदा के पीड़ितों के साथ दृढ़ता से खड़ी है तथा शोक संतप्त परिवारों और भूस्खलन से प्रभावित एवं विस्थापित सभी लोगों को अधिकतम सहायता देने का वादा करती है।”


Leave a Reply