Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पाकिस्‍तान नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज , अमृतसर में ड्रोन से बार्डर पर फेंका टिफिन बम
Pakistan is not coming from nefarious antics, tiffin bomb thrown on the border with a drone in Amritsar

पाकिस्‍तान नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज , अमृतसर में ड्रोन से बार्डर पर फेंका टिफिन बम

अमृतसर : पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा । पंजाब को 15 अगस्‍त को दहलाने की उसकी साजिश थी। पाकिस्‍तान की तरफ से ड्रोन के सहारे अमृतसर के बार्डर क्षेत्र में दो किलो आरडीएक्‍स (RDX) से भरा टिफिन बम फेंका गया‍। इस बम से स्‍वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब को दहलाने की साजिश थी। पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के गांव डालेके के नज़दीक यह टिफिन बम बरामद किया है। बम मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीँ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियांं सतर्क हो गई हैं।

पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका के कारण लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बीएसएफ व पंजाब पुलिस के जवान पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मिली जानकारी मुताबिक आतंकियों की स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में बड़े बम धमाके की तैयारी थी। पंजाब के DGP दिनकर गुप्ता ने कहा कि इसमें दो किलो RDX था और इसमें स्विच मैकेनिज्म वाला टाइम बम था। और इसमें स्प्रिंग मेकेनिज्म, मैग्नेटिक और 3 डेटोनेटर भी मिले हैं। संभावना जताई जा रही है पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन किसी बड़ी आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। DGP ने लोगों से अपील की अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखे तो 112 पर फोन करें।

 

 

source link


Leave a Reply