Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंस्टाग्राम स्टार पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने बेटा-बेटी समेत निगला जहर, बाप-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर
Tired of infidelity of Instagram star wife, husband swallows poison including son and daughter, father and daughter die, son's condition is critical

इंस्टाग्राम स्टार पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने बेटा-बेटी समेत निगला जहर, बाप-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

जालंधर : जालंधर में इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो स्टार पत्नी की बेवफाई से तंग पति द्वारा दो छोटे बच्चों समेत जहर निगलने की खबर मिली है । उसने पहले दोनों बच्चों को सल्फास दी और फिर खुद भी खा ली। जिससे पति व 5 साल की बेटी की मौत हो गई जबकि 6 साल का बेटा अस्पताल में जिंदगी व माैत से जूझ रहा है। उसकी पत्नी ने बिना तलाक के ही दूसरी शादी रचा ली थी। पुलिस ने थाना नूरमहल में आरोपी पत्नी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नूरमहल के गांव पंडौरी जगीर के हरदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई जसप्रीत सिंह की 8 साल पहले अमनदीप कौर से शादी हुई थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे बेटा सहजप्रीत (6) और बेटी मनरूप (5) पैदा हुए। अमनदीप कौर इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो बनाकर डालती रहती थी। वहीं, उसकी किसी युवक से पहचान हुई और 2 साल पहले व पति व बच्चों को छोड़कर चली गई।

इंस्टाग्राम पर उसके डांस वीडियो की खुलकर तारीफ में लाइक व कमेंट करने वाले फैन बने युवक से उसकी दोस्ती हो गई। जिसके बाद उसने उसी के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद वह जसप्रीत पर तलाक देने के लिए दबाव डालने लगी। बच्चों के भविष्य को देखते हुए जसप्रीत इससे इन्कार करता रहा। उन्होंने परिवार वालों से भी बात की तो सब कहने लगे कि उसे समझा-बुझाकर वापस ले आएंगे। हालांकि इसके बावजूद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद वह जसप्रीत को धमकाने लगी। इन धमकियों से जसप्रीत काफी आहत रहने लगा।

पत्नी की बेवफाई व धमकियों से तंग जसप्रीत ने अपने दोनों बच्चों मनरूप व सहजप्रीत समेत जहर निगल लिया। इसके बाद तीनों को नकोदर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जसप्रीत और बेटी की बुधवार सुबह मौत हो गई। वहीं, सहजप्रीत की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

थाना नूरमहल की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान लेने के बाद आरोपी पत्नी जसप्रीत कौर, व उसके साथियों के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

 

 

source link


Leave a Reply