Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के गांधी कैंप में खतरनाक Pitbull डॉग ने नौ वर्षीय बच्ची को नोचा
Dangerous Pitbull dog bites nine-year-old girl at Gandhi Camp in Jalandhar

जालंधर के गांधी कैंप में खतरनाक Pitbull डॉग ने नौ वर्षीय बच्ची को नोचा

जालंधर : खबर है कि जालंधर के गांधी कैंप में नौ वर्षीय जाह्नवी को रविवार देर शाम खतरनाक Pitbull डॉग ने बुरी तरह नोच डाला , लड़की उस समय घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। इससे बच्ची के शरीर पर जख्म हो गए। जब डॉग ने उस पर हमला किया तो घायल बच्ची बुरी तरह से डर गई और रो-रोकर लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही। वहीँ इस दौरान वहां आई एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद घायल बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसका इलाज किया।

वहीँ गांधी कैंप निवासी राज कुमार उर्फ बोबी ने बताया कि उनकी गली में किसी ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है, जो कि पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कुत्ते के मालिक से इस बारे में कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है।

वहीँ जाह्नवी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। उसके लौटते वक्त कुत्ते ने उसे बुरी तरह से काट लिया है। इस सबंध में पीडि़त परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी बनती कार्यवाही होगी वो की जाएगी।

बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने के बाद जब बच्ची के पारिवारिक सदस्यों ने इस संबंधी कुत्ते के मालिक से बात की तो उसने कहा कि घबराने की बात नहीं कुत्ते को टीके लगे हुए हैं। वहीँ आरोप था कि पिटबुल का मालिक ने उनकी एक न सुनी और अस्पताल ले जाने के बजाय घर का दरवाजा बंद कर अंदर चला गया।

 


Leave a Reply