Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing चर्च में तोड़फोड़ का मामला: जालंधर में भी घटना को लेकर रोष, कमिश्नर दफ्तर मांग पत्र सौंपने पहुंचे पादरी
Church sabotage case: Fury over incident in Jalandhar, pastor arrived to hand over demand letter to commissioner's office

चर्च में तोड़फोड़ का मामला: जालंधर में भी घटना को लेकर रोष, कमिश्नर दफ्तर मांग पत्र सौंपने पहुंचे पादरी

जालंधर : थाना पट्टी के गांव ठक्करपुरा में चर्च में दाखिल होकर प्रभु यीशु मसीह और मां मरियम की मूर्ति को तोड़ने के मामले में प्रदेश भर के ईसाई समुदाय में जहां रोष हैं वहीं इसका असर जालंधर में भी दिखाई दिया। इसी संबंध में आज जालंधर के सभी कैथोलिक चर्चों के पादरी कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मांग पत्र सौंप घटना को लेकर अपनी मांगे रखी। इस मौके मांग पत्र लेने पहुंचे डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने राज्य के सभी चर्च की सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।

वहीं मांग पत्र देने पहुंचे पादरी फादर एंथनी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमनें आज पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र दिया है और मांग की है कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना न हो और राज्य की सभी चर्च को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में शांतिपूर्ण माहौल के लिए कल जालंधर के सभी चर्चों में प्रेयर की जाएगी और उसके बाद अगले दिन कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

 


Leave a Reply