Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के शेर सिंह कॉलोनी स्थित श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी के मंदिर से चोर गोलक तोड़कर हजारों की नगदी लेकर फरार
Thieves escaped from the temple of Shri Siddha Baba Keshav Nath ji located in Sher Singh Colony of Jalandhar with thousands of cash by breaking the golak.

जालंधर के शेर सिंह कॉलोनी स्थित श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी के मंदिर से चोर गोलक तोड़कर हजारों की नगदी लेकर फरार

जालंधर : जालंधर के शेर सिंह कॉलोनी स्थित मशहूर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी के मंदिर से चोर गोलक तोड़कर हजारों का कैश ले गया। पहले भी मंदिर में चोरी की कोशिश हुई थी, जिसे देख कमेटी ने मेन गेट पर CCTV कैमरे लगवा दिए थे। हालांकि इस बार चोर मंदिर की पिछली तरफ से आया और वहां लगी सीमेंट की जाली तोड़ अंदर घुस गया। वहां शिवलिंग के करीब रखे गोलक को उसने सरिए से तोड़ा और वहीं से भाग निकला। इस वजह से उसका चेहरा कैमरे में नहीं आया।

मंदिर के पुजारी अवधेश कुमार ने बताया कि वह करीब रात 12 बजे सोए थे। सुबह उनकी नींद खुली तो देखा कि शिवालय की दीवार टूटी हुई थी। अंदर गए तो गोलक भी टूटी मिली। उसे सरिए से तोड़ा गया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। बस्ती बावा खेल पुलिस ने चोर का छोड़ा सरिया जब्त कर लिया है। इसके अलावा मौके से सबूत खंगालने के बाद चोर के खिलाफ केस दर्ज कर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

 

 

source link


Leave a Reply