Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में फिर चली गोली , रिटायर्ड दूरदर्शन कर्मी के पेट में लगी गोली , पुलिस जांच में जुटी
police-arrested-a-young-man-who-fired-in-the-air-with-a-licensed-revolver

जालंधर में फिर चली गोली , रिटायर्ड दूरदर्शन कर्मी के पेट में लगी गोली , पुलिस जांच में जुटी

जालंधर : जालंधर में बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि मकसूदां के मोहल्ला आनंद नगर में छत पर बैठे दूरदर्शन के रिटायर्ड कर्मचारी को किसी ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी, जिससे खून निकलने पर वह जमीन पर गिर पड़े। इसका पता चलते ही उनके बेटे व बहू ने अस्पताल पहुंचाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गोली मारने वाले पर कातिलाना हमला व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार दूरदर्शन से रिटायर्ड 77 वर्षीय हरभजन सिंह मकसूदां में बर्फ कारखाने के पास मोहल्ला आनंद नगर में रहते हैं। बीते दिन की शाम लॉकडाउन की वजह से वो घर की छत पर बैठे थे। रात को अचानक एक गोली उनके पेट में आकर लगी। अचानक उन्होंने अपने पेट में हाथ मारा ताे गोली बाहर निकलकर गिर गई। उनके पेट से काफी खून निकलने लगा।

उन्होंने शोर मचाया तो बहू मनदीप कौर व बेटा सरताज सिंह वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में उनके बयान लेने के बाद IPC की धारा 307, 323 व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल गोली कहां से चली और किसने चलाई, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस केस दर्ज कर आसपास के इलाके खंगाल रही है कि किसके पास हथियार हैं । इसके अलावा इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि वहां से कुछ सुराग मिल सके।

 

 

source link


Leave a Reply