Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने एक वर्षीय कंप्यूटर कोर्स करने वाले 18 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बाँटे
Deputy Commissioner distributed certificates to 18 students who did one year computer course.

डिप्टी कमिश्नर ने एक वर्षीय कंप्यूटर कोर्स करने वाले 18 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बाँटे

जालंधर, 04 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने गुरुवार को एक साल का कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले 18 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बाँटे।

यह कोर्स डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और क्लास रैड क्रॉस भवन, लाजपत नगर में स्थित राजीव गांधी कंप्यूटर इंस्टीच्यूट में चल रही है।

छात्रों को अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए विशेष सारंगल ने कहा कि यह एक साल का कंप्यूटर कोर्स उन्हें अपने कौशल को निखारने और लाभकारी रोजगार पाने में मदद करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य लोगों को कोर्स का लाभ उठाने का न्योता देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्र में एक समर्पित कर्मचारी तैनात किया गया है और प्रत्येक छात्र से 400 रुपये महीना फीस ली जाती है।

उन्होंने बताया कि इस कोर्स के तहत छात्रों को कंप्यूटर फंडामेंटल और ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन टूल्स, आरडीबीएमएस/डीबीएमएस, सी++, कंप्यूटर अकाउंट, एचटीएमएल और हार्डवेयर जैसे विषय पढ़ाए गए है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कंप्यूटर कोर्स करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और जो भी व्यक्ति कोर्स करना चाहता है वह रैड क्रास भवन में संपर्क कर सकता है।


Leave a Reply