Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing महिला टीचर को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल, मना करने पर दी यह सजा
The Principal of Navodaya Vidyalaya used to force the female teacher to have a relationship, this punishment was given for refusing

महिला टीचर को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल, मना करने पर दी यह सजा

जालंधर : जहाँ एक और स्कूलों में नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने नैतिकता को ताक पर रख दिया। जालंधर के कोट किशन चंद में रहने वाली जम्मू के एक स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने जालंधर पुलिस को स्कूल के प्रिंसिपल, एक टीचर और प्रिंसिपल के ड्राइवर पर धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए। महिला थाना में आरोपित प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय, वसोहली, जिला कठुआ, जम्मू निवासी एसके शास्त्री, स्कूल के टीचर सुशील कुमार और प्रिंसिपल के ड्राइवर जगदीश लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला टीचर ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल और टीचर आए दिन उसे परेशान करते थे। उस पर आरोप लगाते थे कि उसका स्कूल के छात्रों के साथ संबंध है। वह उसे स्कूल से निकालने की धमकी देते और कहते कि वह उसे स्कूल में बर्दाश्त नहीं कर सकते। जब वह इसका विरोध करती तो उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए कहते। इससे वह परेशान हो गई थी। उसने मना कर दिया और छुट्टी लेकर जालंधर आ गई।

कुछ दिनों बाद वह अपने भाई के साथ स्कूल ज्वाइन करने के लिए गई तो प्रिंसिपल ने उसे स्कूल से निकाल दिया। इसके बाद उसने जालंधर महिला थाने में शिकायत दी। वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने तीनों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। तो थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठा कर बातचीत की। जब वह थाने से बाहर आई तो वहां पर प्रिंसिपल ने उसे कहा कि यदि उसकी शर्तें मान लेती तो थाने की नौबत न आती। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

source link


Leave a Reply