Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर युवकों ने गुस्से में थार गाड़ी नहर में गिराई
Angered by not getting justice to Sidhu Moosewala, the youth drove their Thar car into the canal.

सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर युवकों ने गुस्से में थार गाड़ी नहर में गिराई

जालंधर : खबर है कि जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर में आज एक थार गाडी गिर गई । मिली जानकारी अनुसार फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर गुस्से में थार गाड़ी नहर में फेंकी गई । वहीँ इस घटना के वक्त नहर में नहा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों ने थार गाड़ी को अपनी तरफ आते हुए देख लिया और वह वहां से भाग गए।

वहां मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और वहां पर हंगामा भी हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात देखने के बाद क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से थार गाड़ी को नहर में से बाहर निकाला गया।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर रोष के इस तरीके की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने नहर से थार गाड़ी निकालने के बाद अपने कब्जे में ले ली है। थार गाड़ी को चला रहे युवक और उसमें सवार युवकों को भी पुलिस थाना बावा बस्ती खेल में ले गई है। थार को नहर में गिराए जाने के बाद हुए हंगामे में युवकों ने कहा कि वह मूसेवाला के फैन हैं और मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।


Leave a Reply