Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता , डॉक्टर व दो शिक्षकों समेत 78 नए कोरोना केस आये सामने , एक की मौत
78 new Corona cases, including senior Congress leader, doctor and two teachers came to Jalandhar, one dead

जालंधर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता , डॉक्टर व दो शिक्षकों समेत 78 नए कोरोना केस आये सामने , एक की मौत

जालंधर ( अक्षय ): जालंधर में कोरोना के नए मामले बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कोरोना ने 78 लोगों को गिरफ्त में लिया। संक्रमित लोगों में शहर के बड़े निजी अस्पताल का डाक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो पूर्व उप राज्यपाल पुद्दुचेरी रह चुके भी शामिल हैं। दो शिक्षक भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा संक्रमित पाए गए लोग बस्ती गुंजा, बद्रीदास कालोनी, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, न्यू जोगिंद्र नगर, माडल टाऊन, राजन कॉलोनी, राजा गार्डन, अर्जुन नगर, मोहल्ला गोबिंदगढ़, दिलबाग नगर, अर्बन एस्टेट फेस-1 आदि क्षेत्रों के रहने वाले है।

इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 21,531 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। जालंधर में अब तक महामारी से जान गंवानें वालों का आंकड़ा 703 तक पहुंच गया है। वहीं, 27 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

 

source link


Leave a Reply