Latest news
शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर CIA Staff -1 की टीम ने IPL मैचों पर सट्‌टा लगवाने वाले 2 बुकियों को किया गिरफ्तार
Jalandhar CIA Staff-1 team arrested 2 bookies for putting IPL matches

जालंधर CIA Staff -1 की टीम ने IPL मैचों पर सट्‌टा लगवाने वाले 2 बुकियों को किया गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर CIA Staff -1 की टीम ने जेपी नगर के एक घर से IPL मैचों पर सट्‌टा लगाने वाले 2 बुकियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक CIA स्टाफ को मुखबिरी मिली थी कि यहां हरनामदासपुरा का रहने वाला नरेश कुमार और न्यू गोबिंद नगर का सुमित बावा IPL मैचों पर सट्‌टा लगा रहे हैं। उनका पूरा गिरोह है, जिसमें उनके और साथी भी शामिल हैं। इन लोगों ने आगे अपने कारिंदे रखे हुए हैं। जो लोगों को मोटी कमाई का लालच दिखाकर उनसे IPL मैचों पर सट्‌टा लगवाते हैं।

पुलिस ने उन्हें JP नगर की 8 नंबर गली की कोठी से पकड़ा। उनसे सट्‌टा लगाने में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल, लैपटॉप व काफी सामान भी बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उन पर धोखाधड़ी, साजिश व जुआ एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों पर सट्‌टे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे। इसमें फोन कॉल के जरिए ही लोगों से सट्‌टा लगवाया जाता था।

पुलिस दवारा उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस उनके लैपटॉप की भी जांच करा रही है ताकि जिन-जिन लोगों से उनके तार जुड़े हुए हैं, सभी को केस में गिरफ्तार किया जा सके।

 

 


Leave a Reply