Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवान परशुराम सेवा संघ की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग : कमलदेव जोशी
Bhagwan Parshuram Seva Sangh's executive body dissolved with immediate effect: Kamaldev Joshi

भगवान परशुराम सेवा संघ की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग : कमलदेव जोशी

जालंधर : भगवान परशुराम सेवा संघ (रजि.) के राष्ट्रीय चेयरमैन कमल देव जोशी द्वारा अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए भगवान परशुराम सेवा संघ की सभी राष्ट्रीय, प्रदेशिक,जिला स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जिस मकसद को लेकर हमने यह इस संस्था का गठन किया था तथा सभी को पदाधिकारी भी नियुक्त किया था वे अपने पदों का सिर्फ नाम ही प्रयोग कर रहे थे अन्यथा कोई भी सदस्य सिवाय बैठकों के संघ के उत्थान के लिए किसी प्रकार का कोई भी कार्य और सहयोग नहीं कर रहा था, इसीलिए मैंने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए तुरंत प्रभाव से संघ की सभी इकाइयां भंग कर दी हैं। वर्तमान में विशाल कालिया जी जोकि भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं वह अपने पद पर यथावत बने रहेंगे और कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अपने पद के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता ना ही भगवान परशुराम सेवा संघ रजिस्टर के रजिस्टर लोगो अथवा अन्य किसी प्रकार से भगवान परशुराम सेवा संघ का नाम इस्तेमाल करने पर पूर्णता प्रतिबंध है अगर कोई व्यक्ति भगवान परशुराम सेवा संघ का नाम, लोगो अथवा अन्य किसी प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उस पर तवरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी। श्री कमलदेव जोशी ने आगे बताया कि जल्द ही पूरे भारत में भगवान परशुराम सेवा संघ (रजि.) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

 


Leave a Reply