Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में BSF कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट के लिए इंटरनेट पर ढूंढा कस्टमर केयर का नंबर, लग गया 50000 का चूना
Vicious cyber thugs stole more than Rs 1 lakh from the account without asking for OTP

जालंधर में BSF कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट के लिए इंटरनेट पर ढूंढा कस्टमर केयर का नंबर, लग गया 50000 का चूना

जालंधर : शहर में साइबर अपराधियों के लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना जालंधर के फ्रंटियर हेड क्वार्टर में तैनात बीएसएफ कर्मचारी के साथ हुई है, जहां एक ठग ने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताते हुए बीएसएफ कर्मचारी के 50,000 रुपए पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इन ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीएसएफ में तैनात इंजीनियर रोहित दिवाकर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया था और उसकी स्टेटमेंट की जानकारी लेने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। जब उस नंबर पर रोहित दिवाकर नाम के व्यक्ति ने काल की। उस व्यक्ति ने पहले उनकी कार्ड की डिटेल और फिर ओटीपी मांगा, जिसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 50 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।

 

 

source link


Leave a Reply