Skip to content

जालंधर की मकसूदा मंडी में चोर 2 लाख रुपये कैश लेकर फरार

Thieves flee with Rs 2 lakh in cash from Jalandhar’s Maksuda Mandi

जालंधर की मकसूदा मंडी में चोर 2 लाख रुपये कैश लेकर फरार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : मकसूदा मंडी में चोरी की वारदात हुई है, जहां आढ़ती के 2 लाख रुपए लेकर चोर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर द्वारा दी गई वारदात को लेकर किसी को कुछ पता नहीं चला। चोर दुकान पर पैदल आया और बड़े आराम से बैग से नगदी लेकर फरार हो गया। घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती सौरव ने बताया कि उसका मकसूदा मंडी में मशरुम का काम है। ऐसे में शुक्रवार को उनका पैसों के लेन-देन का काम होता है। ऐसे में आज सुबह 10.05 बजे वह बैग चैक करते है तो बैग के कैश की गुत्थी गायब निकली, जिसके बाद उसने पिता से पैसों को लेकर बात की तो पिता ने बैग में ही पैसे चैक करने के लिए कहा। इस दौरान वर्करों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को पैसों के बारें में कोई जानकारी नहीं थी।

सौरव ने कहा कि जब उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा की 10.02 बजे एक व्यक्ति दुकान पर आता है और पैसों को जेब में डालकर फरार हो जाता है। पीड़ित के अनुसार 2 लाख से अधिक पैसे लेकर व्यक्ति फरार हो गया। घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित के अनुसार उक्त व्यक्ति को मंडी में पहले कभी नहीं देखा गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पैदल आता है और बड़े आराम से पैसों की गुत्थी लेकर चला जाता है।