Skip to content

पंजाब में कांग्रेस को झटका : पूर्व MLA शिरोमणि अकाली दल में शामिल

Setback for Congress in Punjab: Former MLA joins Shiromani Akali Dal

पंजाब में कांग्रेस को झटका : पूर्व MLA शिरोमणि अकाली दल में शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की राजनीती से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जलालाबाद से पूर्व कांग्रेस विधायक रमिंदर सिंह आवला शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करवाया।

इसके संबंध में जानकारी देते हुए सुखबीर बादल ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ''वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जलालाबाद के पूर्व विधायक, रामिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जलालाबाद ने मुझे तीन बार सेवा करने का अवसर दिया। यह एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र भी है जिसने अकाली सरकारों के दौरान क्रांतिकारी विकास देखा है।अब आवला के पार्टी में शामिल होने से मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सीमावर्ती इलाके में शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, ताकि 2027 में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।''