Skip to content

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की निर्धारित सूची से हटाया गया

Jantar Mantar removed from the designated list of protest sites.

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की निर्धारित सूची से हटाया गया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने वालों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की निर्धारित सूची से हटा दिया गया है। अब दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन जगह तय की गई हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नए आदेश में प्रदर्शन स्थलों को लेकर बदलाव किया गया है। इसके तहत जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में दी गई अधिसूचना रद्द कर दी गई है। हालांकि, प्रदर्शन की अनुमति कैसे मिलेगी, कितने लोग शामिल हो सकेंगे और इसके लिए क्या शर्तें होंगी, इसकी पूरी जानकारी नए नियम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

करीब 33 साल तक प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र रहा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों का एक प्रमुख केंद्र रहा है। यहां राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर धरने और प्रदर्शन किए हैं। करीब 33 साल तक यह जगह प्रदर्शनकारियों के लिए अहम मानी जाती रही।