Skip to content

जालंधर और फिल्लौर के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों का नवीनीकरण करवाया जाएगा

The automated driving test centers in Jalandhar and Phillaur will be renovated.

 जालंधर और फिल्लौर के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों का नवीनीकरण करवाया जाएगा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाने और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों में सुविधाओं को सुधारने के उद्देश्य से जालंधर और फिल्लौर के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 95 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार करके सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर.टी.ए.) कम रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आर.टी.ओ.) बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने आज स्थानीय बस स्टैंड के नजदीक स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का दौरा कर वहां चलने वाले नवीनीकरण संबंधी कार्यों की जरूरतों का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) के एक्सियन आदि मौजूद थे।

आर.टी.ए. बलजिंदर ढिल्लों ने दौरे के दौरान सेंटर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और टेस्ट ट्रैक की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों के तहत ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सड़कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा, ताकि आवेदकों को टेस्ट के दौरान बेहतर और सुरक्षित सतह मिल सके। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा विभाग की प्राथमिकता है।

आर.टी.ए. बलजिंदर ढिल्लों ने बताया कि नवीनीकरण की योजना में जालंधर के साथ फिल्लौर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर को भी शामिल किया गया है। दोनों सेंटरों के कार्यों पर करीब 95 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। संबंधित अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।