Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में चोरों का आतंक छाया है , वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। तीन अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के बाद लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ने लगी है। पहली वारदात फोक्ल प्वाइंट के पास हुई, जहां पीबी-08-सीटी-9288 नंबर की बाइक चोरी कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। एक युवक रास्ते में बाइक खड़ी कर रेकी करता है, जबकि दूसरा मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी कर लेता है। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।

दूसरी घटना श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर हुई। अजीत नगर निवासी व्यक्ति माथा टेकने मंदिर आया था और उसने बाइक बाहर पार्क की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी में पीली टी-शर्ट और सिर पर परना पहने एक युवक बाइक चोरी करता दिखाई दे रहा है।

तीसरी वारदात फुटबॉल चौक स्थित जीएस होंडा शोरूम के बाहर हुई। यहां एक अज्ञात युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गया। इस घटना की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

पीड़ितों ने पुलिस को शिकायतें दी हैं। उनका आरोप है कि सीसीटीवी में चेहरे स्पष्ट होने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने और वाहन चोरी पर रोक लगाने की मांग की है।