Skip to content

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीब सात घंटे के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए एक युवक के मामले में एफआईआर दर्ज की है. इसके साथ ही संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का धरना समाप्त हो गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने को न्याय की दिशा में पहला कदम करार दिया और दावा किया कि न्याय की राह में ‘ब्रेक’ ऊपर से लगाया गया था तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं गृह सचिव के स्तर पर ‘अंतिम मंजूरी’ मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की.

क्या बोले राहुल गांधी? एफआईआर दर्ज होने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘यह न्याय की दिशा में पहला कदम है. केस दर्ज हो गया है. उसे गोली लगे हुए एक महीना हो चुका है. उसके शरीर में अभी भी छर्रे फंसे हुए हैं. तीन उसकी आंख में हैं, और वह उससे देख नहीं पा रहा है. तीन या चार छर्रे उसके दिल के पास हैं. इस नौजवान के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है.’