Skip to content

जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में SIR प्रक्रिया के तहत हुए घर-घर सर्वे का पहला चरण पूरा हो गया है। इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा पहले चरण का डेटा जारी किया गया है। आंकड़ों के अनुसार 3 अगस्त 2026 तक 1,84,997 मतदाताओं के फॉर्म उपलब्ध नहीं मिले। इस दौरान 50,520 मतदाता मृत, जबकि 94,356 अपने पुराने पते से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके पाए गए। वहीं सर्वे के दौरान 8,961 डुप्लीकेट वोटर एंट्री, 30,157 अनट्रेसेबल वोटर और 1,003 मतदाता अन्य श्रेणियों में पाए गए।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर सूची जारी होगी। इस दौरान जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट वोटर सूची में नहीं होगा वह 12 सितंबर तक दावा पेश कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें फॉर्म नंबर-6 के देना होगा। वहीं जो वोटर अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं उन्हें 13 अगस्त से नोटिस भेजे जाएंगे और उन्हें जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को अंतिम वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी।