Skip to content

गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल

गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर देहात के एरिया गोराया में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। कार सवार सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला जिले के भुलत्थ-बेगोवाल से अपने बेटे को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान गोराया चौक से पीछे पुल के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई जसविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।