Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण

जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पटेल चौक में स्टेज लगाकर समाजसेवी युवा करेंगे भगवान जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत, यहां डीएमए के पत्रकारों का होगा विशेष सम्मान

जालंधर (अनुराग ) : तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति, जालंधर द्वारा 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के प्रधान अंगद तलवार ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, महासचिव जसविंदर सिंह आजाद, पैट्रन प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुमेश शर्मा तथा कैशियर वरुण गुप्ता को विशेष रूप से रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य निशांत धीर, ख्याति कोहली, शुभम कपूर, अभय ठुकराल तथा अम्बरीश कश्यप भी उपस्थित रहे।

समिति के अनुसार दोपहर 3:00 बजे कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में भगवान श्री जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत शाम 4:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रथ यात्रा प्रारंभ होगी। रथ यात्रा का समापन साईं दास स्कूल ग्राउंड में होगा, जहां रात्रि 8:30 बजे महाआरती, 9:00 बजे भजन-कीर्तन तथा 9:30 बजे सभी श्रद्धालुओं के लिए जगन्नाथ महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

पटेल चौक में समाजसेवी युवाओं द्वारा होगा भव्य स्वागत

रथ यात्रा के दौरान पटेल चौक में शहर के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षित एवं युवा कारोबारियों की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ जी एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य मंच लगाया जाएगा। यहां भगवान का पुष्पवर्षा, जयघोष एवं भक्ति भाव से स्वागत किया जाएगा। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा। इस मंच पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

इस स्वागत मंच के आयोजन में शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं कारोबारी वरुण गुप्ता, राकेश गुप्ता, शिवांश मित्तल, राहुल खुराना, रोहित खुराना, हरनिश गोयल, दिवांशु गुप्ता, साहिल अग्रवाल, वरुण वर्मा विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा एवं वरिष्ठ उपप्रधान सुमेश शर्मा ने कहा कि भगवान की भक्ति और समाज सेवा का सर्वोत्तम समय युवावस्था है। यदि इसी आयु में युवाओं के मन में सेवा और भक्ति का भाव जागृत हो जाए, तो यह भगवान की असीम कृपा है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भगवान जगन्नाथ जी ने हमें समाज सेवा का अवसर प्रदान किया है।

अंत में तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति के प्रधान अंगद तलवार ने जालंधर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 24 जुलाई को परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करें, यात्रा की शोभा बढ़ाएं तथा भगवान के नाम का लाभ प्राप्त करें।