Skip to content

फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह

फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आया था। उन्होंने कहा कि 19 मई का यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन पल था और अगर उनके दोस्त समय पर मदद नहीं करते तो शायद उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।

32 वर्षीय करनदीप ने बताया कि वह नियमित रूप से जिम जाते थे, संतुलित आहार लेते थे और खुद को पूरी तरह फिट मानते थे। इसके बावजूद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें यह एहसास कराया कि केवल फिट दिखना या एक्सरसाइज करना ही अच्छी सेहत की गारंटी नहीं है।

करनदीप ने अपने अनुभव के आधार पर युवाओं से अपील की कि चाहे वे कितने भी फिट क्यों न हों, समय-समय पर मेडिकल जांच जरूर करवाएं। उनका कहना है कि कई गंभीर बीमारियां बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी सामने आ सकती हैं, इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी है।

सिंगर ने कहा कि इस घटना ने उन्हें जिंदगी की अनिश्चितता का अहसास कराया है। उनके मुताबिक, इंसान को कभी भी यह नहीं मानना चाहिए कि उसके साथ कुछ नहीं हो सकता। हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं किसी भी उम्र में अचानक सामने आ सकती हैं।

करनदीप ने कहा कि अगर हादसे के समय उनके चार दोस्त उनके साथ मौजूद नहीं होते तो शायद आज वह जिंदा नहीं होते। उन्होंने अपने दोस्तों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी समय पर मिली मदद ही उनकी नई जिंदगी की वजह बनी।